DESH KI AAWAJ

11 दिन से दिव्यांग धरने पर,सरकार AC में, दिव्यांग धूप में

भिवानी आज दिनांक 11 अप्रैल 2022 ऑल हरियाणा दिव्यांग अधिकार संघर्ष समिति के बैनर तले दिव्यांग समाज हरियाणा के अनिश्चितकालीन धरने के 11 दिन की अध्यक्षता श्री दलवीर बास व अभिषेक ने संयुक्त रूप से की मंच का संचालन विक्रांत दिनोद, संदीप सफीदों, अनिल रोहतक ने संयुक्त रूप से की आज धरने के समर्थन में दिव्यांग ग्रुप डी प्रताड़ित अभ्यार्थियों ने धरने पर अपनी उपस्थिति दी और बताया कि ग्रुप डी में की भर्ती में दिव्यांगों के साथ भेदभाव हुआ है , 4% आरक्षण नहीं दिया गया 18218 कुल पदों पर 4% के हिसाब से 728 पद बनते हैं जबकि भर्ती में 565 पदों को ही दिखाया गया है, इससे पता चलता है कि 4% की जगह 3% से भी कम रिजर्वेशन दिया गया है, 163 पदों का घोटाला कर दिया और 565 में से वेटिंग दिखाकर 565 दिव्यांगों को भी ज्वाइन नहीं करवाया, यह कानून का उल्लंघन है, इसलिए सरकार को इस मंच के माध्यम से चेतआना चाहते हैं कि दिव्यांगों के हक की सही जांच कर सभी रिक्त पदों को तुरंत प्रभाव से भरा जाए, श्री संजय अग्रवाल एडवोकेट अध्यक्ष प्रतिनिधि दिव्यांग समाज हरियाणा ने अपने संबोधन में कहा की दिव्यांगों को एक तरफ भर्तियों में 4% रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है वहीं सरकार के चहेते व्यक्ति फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र ग्रहण कर दिव्यांगों का हक मार रहे हैं, हम इस मंच के माध्यम से मांग करते हैं की दिव्यांग कर्मचारी जो संदिग्ध हैं, उनकी जांच करवाई जाए और गलत पाए जाने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए ताकि कोई दिव्यांगों का हक ना मार सकेl श्री विनोद वर्मा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया ग्रुप डी की भर्ती में 728 दिव्यांगों को सरकार तत्काल प्रभाव से ज्वाइन करवाएं और फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र लेकर दिखाकर जिसने रिजर्वेशन का लाभ उठाया है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें, अन्यथा 10 दिन के अंदर आंदोलन और तेज हो जाएगा और पूरे हरियाणा की सड़कों पर दिव्यांग दिखाई देंगे l आज के मुख्य वक्ता सुनील कायला, पुष्पा प्रधान, चांदी राम, राजपाल, रमेश, विनोद, रोहित अग्रवाल, बलबीर, राजकुमार, सुनील पवार एडवोकेट, अनिल कुमार, अजमेर, शकुंतला, दलबीर, विनोद परमार, महेंद्र, श्याम सुंदर, राजबाला, बनी सिंह, राजेश भूरिया, अमित कुमार, विक्रम प्रधान, सुरेश शर्मा, सोनू मेहरा, सुनील कुमार, शमशेर सिंह, हरि सिंह मलवास, मुन्नी देवी, सतनारायण, श्री कृष्णा देवी, वीरमति, सत्यवीर, राजेश देवी, योगेश, राजेंद्र शर्मा, देवदत्त, धर्मपाल, दीपक, सोमबीर हशान, संजय अग्रवाल एडवोकेट

admin
Author: admin