DESH KI AAWAJ

दिव्यांग बेसहारा वृद्ध को अपना घर अनाथ आश्रम में मिला आश्रय

दिव्यांग बेसहारा वृद्ध को अपना घर अनाथ आश्रम में मिला आश्रय
-नियामत जमाला-
भादरा, 7 सितंबर /:करीब 71 वर्षीय दिव्यांग बेसहारा वृद्ध मुन्नालाल को मंगलवार को अपना घर अनाथ आश्रम गोगामेड़ी में आश्रय मिला। दिव्यांग व बेसहारा वृद्ध की सूचना मिलने पर संचालक सतपाल बरोड़ अपनी टीम को लेकर नोहर पहुंचे व मुन्नालाल को अपने साथ अनाथ आश्रम में लेकर आए। इस सेवा कार्य में कालू राम,लक्ष्मी देवी,कविता व बुधराम छींपा आदि ने दिव्यांग को आश्रम पहुंचाने में मदद की।
फोटो_ दिव्यांग मुन्नालाल आश्रम में संचालक व अन्य के साथ

admin
Author: admin