जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरूवार को
जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरूवार को
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरूवार 18 अगस्त को जिला कलक्टर श्री अंश दीप की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। लोक सेवाओ की सहायक निदेशक श्रीमती देवीका तोमर ने बताया कि जिला स्तरीय जनसुनवाई अगस्त माह के तृतीय गुरूवार 18 अगस्त को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित डीओआईटी वीसी रूम में विडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित की जाएगी। इसमें परिवादी अपनी समस्याओं को रख सकते हैं।

