ग्रामीण पत्रकार की जिला स्तरीय बैठक बुधवार को कैरोट ( भिनाय) मे
ग्रामीण पत्रकार की जिला स्तरीय बैठक बुधवार को कैरोट ( भिनाय) मे
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । ग्रामीण पत्रकार समिति अजमेर जिला की जिला स्तरीय बैठक बुधवार को ग्राम कैरोट ,उपखण्ड भिनाय के बाबा रामदेव मन्दिर आश्रम पर रखी गई है । जिसकी व्यवस्था मन्दिर पुजारी व पत्रकार घनश्याम दास ओमावत द्धारा रखी गई है ।
बैठक कार्यक्रम मे व्यवस्था के रुप मे
नाश्ता व चाय सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक , दिन में 12 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक बैठक , दिन में 2.30 बजे से 3 बजे तक बहार से आने वाले सभी आगुन्तको का स्वागत सम्मान व उद्बोधन कार्यक्रम व इसके पश्चात भोजन और बैठक समापन कार्यक्रम रखा गया है ।
ग्रामीण जिला पत्रकार समिति के अध्यक्ष श्री किशनवतार पारीक ने बताया कि बैठक मे ग्रामीण पत्रकारों के आई डी कार्ड भी बनवाये जा रहे है । बैठक मे आने वाले सभी ग्रामीण पत्रकार अपने साथ दो साफ और बेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो , आधार कार्ड की फोटोकॉपी
, पेनकार्ड की फोटो कॉपी , सम्बंधित प्रेस की स्वम् की फोटो सहित ताजा आईडी कार्ड , फोटो कॉपी या जिस प्रेस से आप रिपोर्टर है उसके पत्र की कॉपी व
ग्रामीण पत्रकार समिति में सदस्यता शुल्क जो जमा कराया है 500 रुपये तो उस राशि की रशीद की फोटो कॉपी हो साथ लाना है । कोराना गाईडलाईन के तहत सभी को मास्क लगाकर ही बैठक मे भाग लेना है।

