DESH KI AAWAJ

जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक प्रतियोगिता का समापन

जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक प्रतियोगिता का समापन

मुकेश पोटर –दिव्यांग जगत

जयपुर –जिला एथलेटिक संघ की अध्यक्ष श्रीमती राजबाला सैनी व कार्यकारी सचिव बिरेंद्र सिंह शेखावत,सचिव नेमी गुर्जर व आयोजन अध्यक्ष श्री हरकेश सिंह चौहान ( गूगलकोटा) की देखरेख में राजस्थान विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित प्रतियोगिता का समापन हुआ। 14, 16, 18, 20 आयु वर्ग के बालक-बालिकाए शामिल हुए।अतिथि राजपाल सिंह शेखावत भाजपा पूर्व कैबिनेट मंत्री,हेमंत सेठिया, प्रताप भानु सिंह शेखावत प्रदेश अध्यक्ष हिंदू जागरण मंच,रणजीत सिंह सोडाला,पद्मश्री अर्जुन अवॉर्डी श्री राम सिंह शेखावत,एडवोकेट योगेंद्र सिंह तंवर,अंतर्राष्ट्रीय कोच गुरु वशिष्ठ अवार्ड महावीर सैनी,अंतर्राष्ट्रीय कोच गुरु वशिष्ठ अवार्ड पोखरमल,रामलाल मांड्या,अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी उर्मिला पोखर,एडवोकेट गौरव सिंह तंवर,राहुल शर्मा डारेक्टर सारथी कोचिंग बस्सी,गोविंद सिंह,श्रवण सिंह,सुरेंद्र सिंह,नरूका लक्ष्मण सिंह चौहान आदि गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। ट्रेक एंड फील्ड इवेंट में 400 मी बालिका अंडर 18 वर्ग में प्रियंका प्रथम,जानवी द्वितीय, 400 मीटर बालक वर्ग में उत्तम (प्रथम),मोहित (द्वितीय),हेमराज(तृतीय),100 मी बालिका वर्ग अडंर 16 में रिद्धिमा (प्रथम),मालानी (द्वितीय) प्रियांशी (तृतीय), 800 मीटर बालक वर्ग अडंर 18 में अविरल (प्रथम) अजय (द्वितीय) सुभाष (तृतीय),800 मी. बालिका वर्ग अडंर 16 में नेहा (प्रथम), मुस्कान (द्वितीय),जानवी (तृतीय),जैवलिन थ्रो बालिका अंडर 20 में अंजलि राठौर (प्रथम)निकिता(द्वितीय)रोशनी चौधरी(तृतीय),जैवलिन थ्रो बालक वर्ग में अंडर 20 अंकित शर्मा (प्रथम),हैमर थ्रो बालक वर्ग में अंडर 18 अजय (प्रथम) सैफ कुरेशी (द्वितीय),हैमर थ्रो बालिका वर्ग अंदर 18 में आराध्या (प्रथम) आकांक्षा(द्वितीय)लखन(तृतीय) स्थान पर रही हैं। अंत में सभी विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

admin
Author: admin