DESH KI AAWAJ

जिला कलेक्टर ने दो दिव्यांगजनो को दी खुशियां

जिला कलेक्टर ने दो दिव्यांगजनो को दी खुशियां

जगदलपुर- शहर के दो दिव्यांग को बस्तर कलेक्टर रजत बंसल ने आज शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राई साइकिल योजना के तहत ट्राई साइकिल का वितरण किया। ट्राई साइकिल प्रदान करते हुए कलेक्टर ने शिवशंकर राव और संतोष शर्मा को शुभकामनाएं दी।

सनसिटी निवासी शिवशंकर राव ने बताया कि वे जोमैटो में 2019 से फूड डिलीवरी का काम कर रहे हैं। वे हाथ से चलित ट्राईफिकल का उपयोग कर डिलीवरी देने का काम कर रहे थे। समाज कल्याण विभाग में निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राई साइकिल योजना की जानकारी मिलने उपरांत उन्होंने आवेदन किया था। विभाग द्वारा दी गई इस ट्राई साइकिल से अब कम समय में फूड वितरण करने की सहूलियत मिलेगी। इसी प्रकार गंगामुंडा वार्ड निवासी संतोष शर्मा ने ट्राई साइकिल प्रदान करने के लिए कलेक्टर सहित समाज कल्याण विभाग का आभार माना। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उप संचालक वैशाली मरवाडार सहित अन्य अधिकारी – कर्मचारी उपस्थित थे।

admin
Author: admin