DESH KI AAWAJ

युवा मोर्चा जिला कार्यकारणी में शामिल स्थानीय पदाधिकारियों का स्वागत कर बांटी मिठाई

युवा मोर्चा जिला कार्यकारणी में शामिल स्थानीय पदाधिकारियों का स्वागत कर बांटी मिठाई
-नियामत जमाला –
भादरा, 24 अगस्त : भारतीय जनता युवा मोर्चा हनुमानगढ की जिला कार्यकारिणी में भादरा क्षेत्र से तेजपाल पूनियां को जिला उपाध्यक्ष व रवि बंसल को जिला महामंत्री बनाए जाने पर मंगलवार को युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने यहाँ साहवा बस स्टैंड स्थित युवा मोर्चा कार्यालय में दोनों नव नियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया व मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने इन नियुक्तियों पर प्रदेश व जिले के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया हैं। इस अवसर पर पूर्व पालिका उपाध्यक्ष दिनेश सैनी, जगदीश गर्ग,राजकुमार शर्मा, गोपाल कौशिक,दीपेश शर्मा, विश्वेश सर्राफ ,मनोज घेऊ वाला,चिंटू सिंधी आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। फोटो_ नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ता

admin
Author: admin