DESH KI AAWAJ

चतरपुरा बालिका स्कूल में बच्चों को बांटे स्मार्टफोन

चतरपुरा बालिका स्कूल में बच्चों को बांटे स्मार्टफोन

लक्ष्मण वर्मा / दिव्यांग जगत बाल आश्रम द्वारा संचालित बालमित्र ग्राम चतरपुरा में राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में बाल आश्रम ट्रस्ट विराटनगर के सौजन्य से बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए स्मार्टफोन बांटे गए । मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच नीरज कुमार तौणगरिया ने बताया कि आज का युग तकनीकी का युग है जिसमें स्मार्टफोन की अहम भूमिका होती है बच्चे भी इस तकनीकी का उपयोग कर सकेंगे व गर्मी की छुट्टियों में भरपूर ऑनलाइन पढ़ाई का आनंद ले सकेंगे , साथ ही सरपंच ने बाल आश्रम ट्रस्ट विराट नगर का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया । इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका श्रीमती कृष्णा देवी भी बच्चों को स्मार्टफोन के सदुपयोग करने के बारे में समझा इस अवसर पर ग्राम सरपंच नीरज कुमार , उपसरपंच रतन सिंह , अध्यापक गिरधारी लाल वर्मा ,सुभाष चंद्र जाट ,लीला देवी कृष्णा देवी , सुमन देवी , सुषमा ,एवं बच्चों के अभिभावक और बालआश्रम कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

admin
Author: admin