परेशान नगरपालिका वासियों ने 181 पोर्टल पर शिकायते कराई दर्ज,अब तक 50 शिकायते हो चुकी है दर्ज
नसीराबाद ब्यावर मार्ग के रेल्वे फाटक के दोनो ओर का रोड क्षतिग्रस्त
परेशान नगरपालिका वासियों ने 181 पोर्टल पर शिकायते कराई दर्ज,अब तक 50 शिकायते हो चुकी है दर्ज
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद ब्यावर मार्ग पर रेलवे फाटक के दोनों ओर सड़क में बड़े बड़े गड्ढे पड़ गये हैं, सड़क कहीं से ऊंची तो कहीं से नीची हो गई है । बरसात में पानी भर गया है वाहन चालकों को पता नहीं चल पाता कि गड्ढा कितना बड़ा है । ट्रेन आने पर जाम लग जाता है । अधिक वाहन होने से वाहन चालकों को गड्ढों से बचने का मौका नहीं मिलता । भारी वाहन हिलते डुलते निकलते हैं जो कभी भी अन्य वाहन पर गिर सकते हैं। परेशान होकर नगर पालिका निवासियों ने मुख्यमंत्री पोर्टल 181पर एक ही दिन में लगभग 50 शिकायतें दर्ज कर अपनी परेशानी दूर करने का अभियान चलाया।
दिनांक 24/07/23 को शाम तक शिकायत दर्ज करवाने का सिलसिला जारी रहा।
शाम को नगरपालिका के आवासन मण्डल के निवासियों ने मीटिंग कर आगे की रणनीति पर चर्चा की व सभी ने पक्की सड़क बनने तक आन्दोलन जारी रखने का निर्णय लिया।
मीटिंग में राज सांखला, महेश खींची, लक्ष्मण फुलवानी, रजिया बानों, इरफान अहमद, सोहनलाल अग्रवाल, मनीष मीणा, विजयलक्ष्मी जैन, कृष्णा यादव आदि मौजूद थे।

