CM बनते ही मिल गई दिव्यांग महिला को नौकरी
रेवंत रेड्डी ने निभाया दिव्यांग महिला से किया वादा, मुख्यमंत्री बनते ही दी नौकरी
तेलंगाना। तेलंगाना के सीएम का पदभार संभालते ही रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष (टीपीसीसी) रहते किया हुआ अपना वादा पूरा किया है। रेड्डी ने अक्टूबर में एक दिव्यांग महिला से वादा किया था कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही उसे नौकरी दी जाएगी। आज तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही रेवंत रेड्डी ने अपना वादा पूरा कर सभी का दिल जीत लिया है।

17 अक्टूबर को एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी कि टीपीसीसी अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने नामपल्ली की एक दिव्यांग (बौनी) लड़की रजनी को कांग्रेस के सत्ता में आने पर पहली नौकरी देने का वादा किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर चुकीं रजनी ने रेवंत को अपना दुख बताते हुए कहा कि उन्हें प्राइवेट कंपनियों में नौकरी भी नहीं मिल रही है। जिसके बाद खुद रेवंत रेड्डी ने रजनी के नाम से कांग्रेस का गारंटी कार्ड भरा था।
- अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विधार्थियों ने उकेरी अपनी रचनात्मक भावनाये
- प्रशासनिक अधिकारियों ने नसीराबाद शहर की विभिन्न गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर उपभोक्ताओं को किया आसक्त
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का जिला स्तरीय कार्यक्रम तबीजी में
- सम्पदा अधिकारी (छावनी परिषद नसीराबाद) द्बारा सब्जी मंडी के किरायेदारों पर की गई अवैध कार्यवाही पर अपर जिला न्यायाधीश ने आदेश अपास्त किया
- मानव विकास अधिकार फाउंडेशन अजमेर एवं कोरों इण्डिया के संयुक्त तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम हुआ आयोजित
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही दो फाइलों पर हस्ताक्षर किए। पहली फाइल छह चुनावी गारंटी को लागू करने के लिए और दूसरी फाइल दिव्यांग रजनी को नौकरी प्रदान करने के लिए।



