दिव्यांग बहिन , मां और बाप को काट डाला कुल्हाड़ी से
क्राईम न्यूज
दिव्यांग जगत अजमेर (मुकेश वैष्णव)
बेटे ने मां-बाप और दिव्यांग बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला
सोते समय किया हमला; बिस्किट खाते हुए थाने पहुंचा, हत्या की जानकारी दी
अजमेर । रियाबड़ी के पादुकला में एक बेटे ने मां बाप और बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला ।
रविवार सुबह हत्या की जानकारी मिलते ही नागौर पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
बेटे ने मां-बाप और दिव्यांग बहन की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार सोते हुए परिवार पर हमला किया गया। शनिवार रात तीनों का मर्डर करने के बाद आरोपी बेटा रातभर शवों के साथ ही रहा। इसके बाद सुबह बिस्किट खाते हुए पुलिस स्टेशन पहुंचा और हत्या की जानकारी दी।

एसएचओ मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि पादूकलां कस्बे में रहने वाले ज्वेलर्स दिलीप सिंह, उसकी पत्नी राजेश कंवर और बेटी प्रियंका पर धारदार (कुल्हाड़ी) हथियार से हमला किया गया। रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के लिए शव पादूकलां मॉर्च्युरी में रखवा गए हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि ये मामला पारिवारिक विवाद का हो सकता है। आरोपी बेटे से पूछताछ की जा रही है।

