दिव्यांग परीक्षण शिविर आयोजित
दिव्यांग परीक्षण शिविर आयोजित
सुनील पंत / दिव्यांग जगत
राघोगढ़। स्थानीय मंगल भवन में भारत सरकार की एडीप एवं वायोश्री योजनांतर्गत नगर पालिका राघोगढ़ में दिव्यांग एवं बृद्ध परीक्षण शिविर आयोजित किया गया जिसमें कुल 109 दिव्यांग जनों एवं 32 बृद्ध जनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरणों के लिए चिन्हांकित किया गया।
इस शिविर में जबलपुर एलिम्को की टीम द्वारा दिव्यांग जन एवं बृद्ध जनों को चिन्हांकित किया गया जिसमें नगर पालिका रागोगढ़, जनपद पंचायत रागोगढ़ का सांझा सहयोग रहा, एवं स्वयं सेवक के रूप में समाज सेवी संस्था दिव्यांग सेवा संस्थान ने भी सहयोग प्रदान किया।


