देरांठू कापँरेटिव सोसायटी के दिनेश चौधरी बने अध्यक्ष
देरांठू कापँरेटिव सोसायटी के दिनेश चौधरी बने अध्यक्ष
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । देरांठू पंचायत मुख्यालय पर कापँरेटिव सोसायटी चुनाव सम्पन्न होने के पश्चात आज शुक्रवार को निर्वाचन अधिकारी प्रहलाद सोनी व व्यवस्थापक गोपीलाल सैन के सानिध्य मे अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष हेतू नामांकन प्रक्रिया पूर्ण कराई गई । जिसमे अध्यक्ष दिनेश चोधरी व उपाध्यक्ष सुखपाल जाट निर्वाचित हुए । शेष जीते प्रत्याशी सदस्य बनाये गए । अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव सर्वे सहमति से होने पर ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त करते हुऐ चोधरी को बधाई दी । वही अब देरांठू मे पहली व नई बनी सहकारी समिति के लिए समिति कार्यालय , गोदाम आदि के भूमि देखने , कार्यालय गोदाम बनवाने की प्रक्रिया के साथ समिति के लिऐ नये सदस्य बनाने की जिम्मेवारी भी नई बनी समिति पर रहेगी ।


