DESH KI AAWAJ

वैष्णव समाज व सर्व समाज के अल्टीमेटम को स्वीकार करते हुए 24 घण्टे के भीतर पीड़िता को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया दिनेश चौधरी ने

वैष्णव समाज व सर्व समाज के अल्टीमेटम को स्वीकार करते हुए 24 घण्टे के भीतर पीड़िता को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया दिनेश चौधरी ने

साम्प्रदायिक सोयार्द बनाए रखना हमारी प्राथमिकता -पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । जिले के बिजयनगर कस्बे से वैष्णव समाज की बालिका के अपहरण के बाद मुस्लिम समाज के युवक के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज होने के बाद जैसे ही साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की स्थिति सामने आते हुए दिखाई दी । जिस पर जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने गम्भीरता दिखाई । ओर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा केकडी , पुलिस उपाधीक्षक पूनम भरगड नसीराबाद के निर्देशन मे अनुसंधान की जिम्मेदारी सहायक उप निरीक्षक से लेकर बिजयनगर थानाधिकारी दिनेश कुमार चौधरी को देने के साथ ही सुपरविजन में अलग अलग टीम का गठन करते हुए मामले में त्वरित गति से कार्यवाही के निर्देश दिए। विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा साहब के मेले की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी होते हुए भी एसपी विकास शर्मा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ना केवल इस मामले पर फोकस रखा बल्कि गुरुवार को जब हिंदूवादी संगठनों द्वारा आंदोलन करने की चेतावनी दी गई तब माहौल को नियंत्रित रखने के लिए सात थाना क्षेत्र की पुलिस के जाब्ते को लगाया जाकर कस्बे में होने वाली हर गतिविधि पर नियंत्रित रखते हुए आंदोलनकारी संगठनों को विश्वास दिलाया कि पुलिस मुस्तेदी से इस मामले का निस्तारण करने में लगी हुई है। गुरुवार को वैष्णव समाज के साथ सभी हिंदूवादी संगठनों ने गुरुवार को बिजयनगर थानाधिकारी दिनेश चौधरी को ज्ञापन देकर 24 घण्टे में आरोपी को गिरफ्तार करने व पीड़िता को बरामद करने की मांग की थी । जिस पर थानाधिकारी चौधरी ने चेलेंज को स्वीकार करते हुए पुलिस टीम के साथ इन्दौर , नीमच , रतलाम आदि शहरो मे जगह जगह दबिश देकर पीडित युवती को नीमच से बरामद करके यह साबित कर दिया है कि जिला पुलिस महिला अपराधों के मामले में संवेदनशील है , तथा उनकी पहली प्राथमिकता साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखना भी है। युवती को शुक्रवार को नसीराबाद कोर्ट मे पेश कर दंड प्रकिया संहिता की धारा 164 के बयान दर्ज कराए । जिस प्रकार से गुरुवार को हिंदूवादी संगठनों द्वारा आंदोलन का रुख इख्तियार किया गया था । उस रुख को ध्यान में रखते हुए उर्स की व्यवस्थाओं के साथ साथ ही इस मामले को गंभीरता से लेकर पुलिस ने पटाक्षेप किया है।उससे यह साफ जाहिर है कि जिला पुलिस अधीक्षक व उनकी टीम के मजबूत सिपहसालार थानाधिकारी दिनेश चौधरी साम्प्रदायिक सौहार्द को कायम रखने की जिम्मेदारी का निर्वहन प्राथमिकता के साथ करते हैं। हिंदूवादी संगठनों और खास तौर पर वैष्णव समाज के पदाधिकारियों ने बिजयनगर थाना प्रभारी व जिला पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया है।वहीं इस मामले के अनुसंधान अधिकारी ने पीड़िता के बयानों के आधार पर उसको अपने माता पिता को सुपुर्द कर दिया है ।

admin
Author: admin