DESH KI AAWAJ

कांग्रेस की कथनी और करनी में फर्क – हेमराज मीणा

महेन्द्र कलाल, लसाड़िया, उदयपुर
भाजपा की बैठक
कांग्रेस की कथनी और करनी में फर्क – हेमराज मीणा
उपचुनाव धरियावद कार्यक्रम की तैयारी को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी हेमराज मीणा ने पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश। प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा ने कहा कि सशक्त मंडल,बूथ व पन्ना प्रभारी की रचना ही संगठन के विजय का मूल मंत्र है। मीणा ने कहा कि भाजपा के विचार वार्ता में एकरूपता समानता है जबकि कांग्रेस की कथनी व करनी में फर्क है। बैठक को उदयपुर जिला देहात जिला अध्यक्ष भंवर सिंह पवार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेश शर्मा, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, भाजपा उदयपुर देहात जिला उपाध्यक्ष व लसाडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रितु अग्रवाल आदि ने संबोधित किया । बैठक में लसाडिया पूर्व प्रधान कन्हैयालाल मीणा,धरियावद प्रधान हकरी देवी मीणा, धरियावद मंडल अध्यक्ष बाबूलाल विजयवर्गीय, लसाडिया मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह झाला, लखेश्वर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन, धरियावद उप प्रधान रागिनी चौधरी, लसाडिया उपप्रधान धनराज पटेल, झल्लारा उपप्रधान नरेंद्र पटेल साथ ही भाजपा के कई पदाधिकारियों वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

admin
Author: admin