राजगढ़ धाम पर रविवारीय मेले मे उमड़ा भक्तों का सैलाब
राजगढ़ धाम पर रविवारीय मेले मे उमड़ा भक्तों का सैलाब
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर जिले के सुप्रसिद्ध सर्वधर्म धार्मिक स्थल श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ पर चैत्र नवरात्रा सम्पन्न होने के बाद आये प्रथम रविवार को राजगढ़ धाम पर श्रद्धालुओ का भारी जन सैलाब उमड पड़ा। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज द्वारा प्रातःकाल सर्वप्रथम चक्की वाले बाबा के मंदिर पर पूजा अर्चना के बाद के बाबा भैरव व माँ कालिका एवं सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की पूजा अर्चना करते हुए देश – प्रदेश के समस्त श्रद्धालुओ के लिये खुशहाली की कामना करी। तत्पश्चात आए हुए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज ने नशा मुक्ति व कन्या भूर्ण हत्या को रोकने का संकल्प दिलाया। महाराज ने कहा कि नशा विनाश का मूल कारण है व नशा ही समस्त बुराईयों की जड़ है नशे का त्याग करना चाहिए। साथ राजस्थान ही नही बल्कि सम्पूर्ण देश को भिक्षावृति मुक्त देश बनाने हेतु सभी को संकल्प दिलवाया। सेन ने बताया कि श्रद्धालुओ के लिये रात्रि में श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ चैरिटेबल ट्रस्ट की और से ओढने के कम्बल के साथ सभी के लिये चाय की व्यवस्था भी की गई। ड़ॉ धीरज देसाई राष्ट्रीय महासचिव ओबीसी प्रकोष्ठ व काँग्रेस प्रभारी राजस्थान और सुमन सेन ने राजगढ़ धाम पर पहुँच कर बाबा भैरव माँ कालिका के दर्शन कर चम्पालाल महाराज का आशिवार्द लिया। धाम पर हजारो की भीड़ के चलते श्रद्धालुओ को अपनी बारी के लिये घण्टो तक इन्तजार करना पड़ा । जिसके बाद सभी ने बाबा भैरव,माँ कालिका के दर्शन करते हुए सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ कर परिक्रमा कर चमत्कारी चिमटी प्राप्त करने के पश्चात मुख्य स्थान चक्की वाले बाबा के मंदिर पर राजा रानी कल्पवृक्ष के भी परिक्रमा करी। रविवार को धाम पर ठिकाना राजगढ के ठा. प्रेम सिंह गौड़ ,व्यवस्थापक ओमप्रकाश सेन, रमेश सेन,अविनाश सेन,राहुल सेन,मुकेश सेन के साथ दिलीप राठी ,कैलाश सेन,कमल शर्मा,पदम जैन,कुलदीप, सलीम आदि भी मौजूद रहे।


