DESH KI AAWAJ

रामपुरा तेजाजी धाम पर भक्तों ने कल्पवृक्ष का किया विशेष पूजा अर्चना

रामपुरा तेजाजी धाम पर भक्तों ने कल्पवृक्ष का किया विशेष पूजा अर्चना

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोहरवाड़ा के गांव रामपुरा तेजाजी धाम पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तेजाजी धाम पर स्थित कल्पवृक्ष के जोड़ा का गादीपति रतन लाल महाराज एवं धाम व्यवस्थापक मोहन लाल शर्मा के सानिध्य में सैकड़ों महिला पुरुषों ने कल्पवृक्ष की पूजा कर प्रदेश में सुख शांति खुशहाली की कामना की । धाम व्यवस्थापक शर्मा ने बताया कि इस वृक्ष को देवलोक इंद्र के वन में स्थापित था जो कि सत्यभामा के कहने पर भगवान श्री कृष्ण ने इसे धरती पर लेकर आए , जो इसके नीचे बैठकर सच्चे मन से कामना करता है उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है । इस मौके पर रामदेव प्रजापति , नंद लाल प्रजापति , मनसुख शर्मा , पप्पू प्रजापति , मंगल प्रजापति , फोरमैन कालू प्रजापति , धनराज प्रजापति , भगवान वैष्णव , किशन शर्मा , कमला , नंदू , रामूडी , पारसी , जमुना , गंगा , लक्ष्मी , टीना , मोरा , सोनू , रेखा , सुनीता , जमुना , मंजू ,कौशल्या , कानी सहित सैकड़ों महिला पुरुषों ने कल्पवृक्ष की पूजा कर सुख शांति की कामना की ।

admin
Author: admin