DESH KI AAWAJ

आराध्य देव भगवान श्री देवनारायण की जयंती पर श्रदालुओं ने खीर, चुरमा का भोग लगाया!

आराध्य देव भगवान श्री देवनारायण की जयंती पर श्रदालुओं ने खीर, चुरमा का भोग लगाया!

मंजू डाभी / दिव्यांग जगत

गुलाबपुरा।आराध्य देव भगवान श्री देवनारायण जी की जन्म जयंती पर्व पर खेड़ा चौसला मंदिर पर विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गए! इस अवसर पर भगवान श्री देवनारायण के मंदिर को आकर्षक सजाया गया! मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, विभिन्न पूजन सामग्री से भगवान श्री देवनारायण की पूजा अर्चना की गई एवं खीर चुरमा का भोग लगाया गया! मंदिर पर रविवार रात्रि को भजन संध्या का आयोजन भी किया गया!

admin
Author: admin