DESH KI AAWAJ

श्रद्धालुओ ने योग कर चम्पालाल महाराज का मनाया जन्मदिवस

श्रद्धालुओ ने योग कर चम्पालाल महाराज का मनाया जन्मदिवस

राजगढ़ धाम पर हुआ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सात दिवसीय योग-सप्ताह प्रारम्भ

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । क्षेत्र के विख्यात श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज ने धाम पर आये हुए श्रद्धालुओ के साथ योग कर 57वाँ जन्म दिवस धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर महाराज ने बाबा भैरव व मां कालिका की विशेष पूजा अर्चना की।जिस पर भक्तो ने 57 वें जन्मदिवस पर 1100 किलो का पुष्पहार पहनाकर धाम उपासक का अभिनन्दन किया । तत्पश्चात विशेष रूप से तैयार केक को भक्तों के सानिध्य मे काटा गया। श्रद्धालुओं नेे महाराज को फूलमाला पहनाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं भी प्रेषित की। धाम के प्रवक्ता अविनाश सैन ने बताया कि रविवारीय मेले के साथ-साथ चम्पालाल महाराज का जन्मदिन होने का ऐसा सुयोग बना जो कई वर्षों में एक बार ही बनता है। सेन ने बताया कि 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस होने के कारण श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ चैरीटैबल ट्रस्ट और फ्रैंड्स ऑफ हैप्पीनैस फाउण्डेशन कनाडा व आस्ट्रेलिया के संयुक्त तत्वावधान तथा चम्पालाल महाराज के सानिध्य में रविवार को प्राणायाम व योगासन से सात दिवसीय योग-सप्ताह का प्रारम्भ किया गया । जिसका समापन आगामी 26 जून रविवार को होगा। सेन ने यह भी बताया कि फ्रैंड्स ऑफ हैप्पीनैस फाउण्डेशन के योगाचार्य विपिन कुंज, आचार्य रोहित प्रजापति व जसबीर जसवाल के नेतृत्व में रविवारीय मेले में आए हुए सभी श्रद्धालुओं व भैरव भक्त मण्डल के सदस्यों ने शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग किया।
जनप्रतिनिधियों द्वारा निकाली गई वाहन रैली
सरपंच संघ अध्यक्ष मानसिंह रावत नांदला के नेतृत्व में एक विशाल वाहन रैली निकाली गई जो कि भवानी खेड़ा से रवाना होकर राजगढ़ धाम पर पहुंची। वाहन रैली के राजगढ़ धाम पर पहुंचने के साथ ही जोरदार आतिशबाजी भी की गई।

चंपालाल महाराज के जन्म दिवस पर दिखी कौमी एकता की मिसाल
अजमेर दरगाह शरीफ से सैय्यद मुनव्वर चिश्ती , खालिद खान समाज सेवी ,सैय्यद रईस चिश्ती,सैय्यद नातिक़ चिश्ती ,सैय्यद शान बाबा ,सैय्यद फज़ले हसन, सैय्यद शाक़िर चिश्ती, सैय्यद अहमद पीर , सैय्यद बाबर चिश्ती ,अब्दुल क़लाम , नसीराबाद गेंदघर वाले बाबा दरगाह सदर रजी जाफरी एवं अन्य पदाधिकारी आदि महाराज को बधाई देने के लिए धाम पर मोजूद थे।सभी ने महाराज का दस्तारबंदी कर माला पहनाकर स्वागत किया। धाम पर कोमी एकता का मंजर नजर आ रहा था।
योग को अपनाये रोगों को दूर भगाए – चम्पालाल महाराज
राजगढ़ धाम पर अंतर्राश्ट्रीय योग सप्ताह प्रारम्भ हुआ जिसमे चम्पालाल महाराज के साथ हजारो श्रद्धालुओं ने योग व प्राणायाम का लाभ उठाया। महाराज ने कहा कि नित्य योग करने से शरीर में उत्पन्न होन वाली सभी रोग व व्याधियों से मुक्ति मिलती है और मानव शरीर पूर्ण स्वस्थ रहता है। योग शिविर का नेतृत्व कर रहे फ्रैंड्स ऑफ हैप्पीनैस फाउण्डेशन के योगाचार्य विपिन कुंज ने भी उपस्थित श्रद्धालुओं को को योग करने के लाभ बताते हुए योगाभ्यास को जीवन की दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया व जीवन में योग को बढ़ावा देने व प्रतिदिन योग करने के महत्व पर प्रकाश डाला। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि धाम पर पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर, नितिन शर्मा,जसवंत राजानी, गिरीश बासानी,संजय यादव,कालू यादव ,हसीना चीता उपप्रधान श्रीनगर ,चमन चीता, दिलीप राठी सरपंच श्रीनगर, पार्षद श्रवण सेन, पार्षद नितिन् जैन,नान्दला सरपंच मान सिंह, कुलदीप मेघवशी,जेठाना सरपंच पदम चंद जैन, ज्ञान सिंह भवानीखेड़ा सरपंच,भंवर सिंह गौड झडवासा सरपंच,विजेंद्र सिह राठौड देरांठू सरपंच , सलीम, सुरेन्द्र गुर्जर , देवेन्द्र गुर्जर, राजू गुर्जर,गोपाल गुर्जर नाहरपुरा, पूर्व सरपंच श्रीकिशन गुर्जर न्यारा , प्रकाश रांका, अनिल कटारिया,आदि मोजूद थे ।

admin
Author: admin