DESH KI AAWAJ

देरांठू मे भक्त मण्डली महिला सदस्यों ने मनाया पोषबडा कार्यक्रम

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

देरांठू मे भक्त मण्डली महिला सदस्यों ने मनाया पोषबडा कार्यक्रम

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के देरांठू कस्बे के सदर बाजार की भक्त मण्डली महिला सदस्यों ने आज बगीची बालाजी मे पोषबडा कार्यक्रम किया । इसके पूर्व महिला मण्डली द्वारा बालाजी महाराज के दरबार मे ढोलक व मजीरे पर नृत्य कर भजन व कीर्तन किऐ । व पोषबडा बनाकर मन्दिर मे आने वाले सभी को पोषबडा का प्रसाद बाटा । कार्यक्रम मे भक्त मण्डली महिला समिति की कानी देवी प्रजापत , चन्द्रकान्ता (लाली ) दाधीच , चन्दा देवी सोनी , संतोष देवी प्रजापत , विष्णु देवी सैन , मधुबाला पाराशर , आशा देवी सोनी , सुमित्रा दाधीच , सुशीला दाधीच आदि उपस्थित थी ।

admin
Author: admin