DESH KI AAWAJ

देरांठू पंचायत मे लिए विकास के प्रस्ताव

देरांठू पंचायत मे लिए विकास के प्रस्ताव

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद के निकटवर्ती देरांठू ग्राम पंचायत मे शुक्रवार को सरपंच विजेंद्र सिंह राठौड़ की अध्यक्षता मे आयोजित हुई बैठक मे सर्वे सहमति से ग्राम के सभी आम रास्तो के दोनो ओर उगे बिलाईती बबूलो को हटवाने का प्रस्ताव पारित किया गया । ग्राम विकास अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि जिसमे देरांठू खेल मैदान से राताखेडा मार्ग , रेल सडक से बामणियाँ बालाजी तक , पथवारी से चोकी हरडा ( सनोद रोड तक ) , खेडा माताजी स्कूल से सनोद रोड , रामदेव बैरवा के बाडे से लोहरवाड़ा जाने वाले मार्ग ,कोटा रोड से धान्धा के खेत तक व देरांठू से लोहरवाड़ा मार्ग के मार्ग से बिलाईती बबूल हटाना। साथ ही चम्पालिया डांग का सीमांकन कराने , ग्राम पंचायत की दुकानों का बकाया किराया जमा नही करवाया जा रहा है , उन्हे गत माह जून 2022 तक का 300 रुपये प्रतिमाह की दर से जमा कराने की सूचना दी । किराया जमा नही कराने वाले दुकानदार को पंचायत द्बारा दुकान खाली कराने का नोटिस देने का प्रस्ताव बैठक मे लिया गया । साथ ही वर्तमान मे ग्राम पंचायत के सफाई क्रर्मीयो द्बारा समय समय पर नालियों की सफाई का कार्य नही किया जा रहा है , जिससे नालिया अवरुद्ध होकर गन्दा पानी सडकों पर आ रहा है । सफाई व्यवस्था सुचारू नही करने पर 30 जुलाई पश्चात उन्हें कार्य मुक्त कर आगामी ग्राम की साफ सफाई व्यवस्था कार्य का टेण्डर प्रक्रिया ( खुली बोली ) मे रख सफाई व्यवस्था का ठेका देने का निर्णय लिया गया । बैठक मे पटवारी रिचा शर्मा , उप सरपंच सुरेन्द्र कसाणा , वार्ड मेम्बर प्रधान गुर्जर , सीता देवी माली , जयसिंह रावत , कैलाश चौधरी ,गुलाब देवी सहित अन्य वार्ड मेम्बर , पंचायत सहायक सोनू छीपा आदि उपस्थित थे ।

admin
Author: admin