कोयला की किल्लत में बिजली संकट के बावजूद विभिन्न भागों में दिन में जलती रोड लाइटे
कोयला की किल्लत में बिजली संकट के बावजूद विभिन्न भागों में दिन में जलती रोड लाइटे
-नियामत जमाला –
भादरा,11 अक्टूबर /इस समय जबकि कोयले की जबरदस्त किल्लत से जूझ रहे देश में एक तरफ जहाँ राज्य सहित विभिन्न प्रदेशों में बिजली का गंभीर संकट बना हुआ है और राजस्थान की सरकार भी बिजली बचाने के लिए आमजन से अपील कर रही है, वहीं इन परिस्थितियों में आम जन भी बिजली के भारी राशि के बिलों,अन्य सरचार्जों के साथ साथ कई कई घंटों की हो रही बिजली की घोषित व अघोषित कटौती से हैरान व परेशान हो रहा है किन्तु दूसरी तरफ भादरा कस्बे में लगी रोड लाइटे बिजली रहने के दौरान भी अकसर दिन में जलती नजर आती है। जो बिजली बचाओं के दावों की पोल खोल रही हैं।भादरा कस्बे में सोमवार को भी कई स्थानों पर दिन में 10 बजे तक रोड लाइटे जल रही थी जबकि कुछ बाद में बंद करदी गई तो कुछ इसके बाद भी जलती रही। रेलवे लाइन के पार के क्षेत्र में भी कई जगहों सोमवार को दिन में रोड लाइटे जलती रही। इनमें कई हाई मास्ट लाइटे भी दिन भी जलती नजर आई। आमजन बिजली विभाग व स्थानीय निकाय के बिजली को लेकर किए जा रहे ऐसे दोहरे व्यवहार से असमंजस व परेशानी में है।
फोटो_भादरा कस्बे में विभिन्न स्थानों पर दिन में जलती रोड लाइटे

