देरांठू की बालिका संजना चोधरी ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता मे मेडल जीतकर नाम किया रोशन
देरांठू की बालिका संजना चोधरी ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता मे मेडल जीतकर नाम किया रोशन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रतिभावान छात्रा संजना पुत्री बुद्धराम फडौदा ने ओपन जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता मे चार मेडल जीतकर देरांठू का नाम रोशन किया । संजना ने 400 मीटर दौड मे दुसरा स्थान , 5 किलो गोला फेक मे तीसरा स्थान , लम्बी कूद मे तीसरा स्थान , 1500 मीटर दौड मे तीसरा स्थान प्राप्त कर चार मेडल अपने नाम किऐ । जिस पर विधालय की संस्था प्रधान श्री मति संगीता तिवारी , शिक्षक मोतीलाल , बाबूलाल जाट , इरफान सहित विधालय के सभी शिक्षकों व छात्रो ने संजना चौधरी को बधाई दी । साथ ही ग्राम वासियो ने भी छात्रा संजना का होसला अफजाई करते हुऐ एक समारोह कर शुभकामनाएं दीं । इस अवसर पर हगाम जाट , शिवराज जाट , राजकुमार मेघवंशी , रणबीर जाट , सोनू जैन राशनवाले , भवंरलाल चोधरी , पशुपालन विभाग के डा. इन्दपाल , गोपी चोधरी , गणेश जाट , नन्दलाल मेघवंशी आदि उपस्थित थे ।


