DESH KI AAWAJ

देरांठू निवासी कार चालक के साथ की मारपीट

देरांठू निवासी कार चालक के साथ की मारपीट

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू के एक युवक ने नसीराबाद सदर थाना मे मारपीट का मामला दर्ज कराया । देरांठू निवासी रमेश पुत्र लादुराम जाट ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह कार से देरांठू से मजदूरों को छोडने जाटिया जा रहा था । तभी उसके सामने आकर एक मोटरसाइकिल चालक ने आकर टक्कर मार दी । इसी दौरान आसपास के दुकानदार ज्ञान सिह पुत्र श्रवण , सोनू पुत्र भागू व उनके अन्य साथियों ने आकर उसके साथ मारपीट की ओर उसके कपडे फाड दिऐ । ओर गले मे से चैन तोडकर ले गए । जिस पर सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी ।

admin
Author: admin