DESH KI AAWAJ

देरांठू ग्राम पंचायत ने आम रास्तो से हटाया अतिक्रमण

देरांठू ग्राम पंचायत ने आम रास्तो से हटाया अतिक्रमण

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती देरांठू मे ग्राम पंचायत ने पहल करते हुए कई आम रास्तो से जेसीबी से अतिक्रमण हटवाकर वर्षों से सुकुडे आम रास्तो को चोडा करवाकर ग्रामीणों को राहत प्रदान किया । सरपंच विजेन्द्र सिह राठौर ने बताया कि ग्राम पंचायत द्बारा देरांठू के भाषाहरडी मातेश्वरी से पूर्व सरपंच शैतान माली की फैक्ट्री तक , घासीराम रावत के मकान से सनोद रोड , देरांठू से लोहरवाड़ा मार्ग , रमेश माली के घर से लम्बा बालाजी होकर पंचायती बैरी तक , फडोल्या गली के आगे कोटा रोड सडक तक के मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया । ग्राम विकास अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि पक्के कार्य के तहत घासीराम रावत के घर से सनोद रोड , ढाबा मोहल्ले मे रामधन जाट के घर से जगदीश पापडिया के घर तक सीसी रोड बनवाया गया है । साथ ही हरडी के पास बुजीसा महारानी के स्थान पर भी चाहरदीवारी , स्नानागार , शौचालय आदि का निर्माण करा सोन्दर्यकरण का कार्य प्रगति पर है । सरपंच राठौड़ ने बताया कि विकास कार्यों के तहत ग्राम के अन्य मार्ग जहाँ पानी का भराव है , वहां पर भी नालिया व सीसी रोड बनाये जायेंगे वह रोड लाईट भी लगाई जायेगी प्राथमिकता मे है जानकारी दी ।

admin
Author: admin