DESH KI AAWAJ

देरांठू व महावीर कालोनी वासी बाईपास चौराहे पर रास्ता देने हेतू सोमवार को उपखण्ड अधिकारी को देगे ज्ञापन

देरांठू व महावीर कालोनी वासी बाईपास चौराहे पर रास्ता देने हेतू सोमवार को उपखण्ड अधिकारी को देगे ज्ञापन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद हाईवे 79 के देरांठू बाई पास चौराहे से सीधा नसीराबाद जाने वाली सड़क को हाईवे निर्माण करने वाले विभाग द्वारा बन्द करने की आशंका को देखते हुऐ देरांठू व महावीर कालोनी वासी युवा नेता दिनेश चोधरी के साथ सोमवार को उपखण्ड अधिकारी नसीराबाद को ज्ञापन देगे । युवा नेता चोधरी ने बताया कि बाईपास से सीधा नसीराबाद मार्ग बन्द होने से देरांठू से नसीराबाद पैदल जाने वाली हमारी माताएं बहने और ग्रामीण सब परेशान हो जाएंगे। युवा नेता ने बताया कि सोमवार को सुबह दस बजे सभी ग्रामीण दीवान चौराहा देरांठू पर एकत्रित होगे । फिर इकट्ठे होकर नसीराबाद
उपखण्ड कार्यालय जाकर उपखण्ड अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता को प्रशासन के समक्ष अंडरपास बनाने की सामूहिक मांग रखेंगे।

admin
Author: admin