DESH KI AAWAJ

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2021
सेमिनार में उपायुक्त अजय कुमार पहुंचे मुख्य अतिथि के तौर पर

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2021
सेमिनार में उपायुक्त अजय कुमार पहुंचे मुख्य अतिथि के तौर पर

रिपोर्टर भगवत शर्मा
दिव्यांग जगत न्यूज पेपर & चैनल

नारनौल। गीता एक ऐसा ग्रंथ है जिसमें जीवन की रोजमर्रा की हर प्रकार की समस्या का समाधान है। यह एक जीवन पद्धति है। सरकार का मकसद है कि हमारी इस सांस्कृतिक धरोहर का संदेश घर-घर तक पहुंचे। यह बात उपायुक्त अजय कुमार ने आज सभागार भवन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2021 के जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही।

डीसी ने कहा कि गीता में निहित निष्काम कर्म के संदेश से प्रेरित होकर हमें कर्म करना चाहिए। इसमें आध्यात्मिकता का सार है। आजकल आपाधापी के इस दौर में हर नागरिक के जीवन में तनाव है। इस तनाव को दूर करने का रहस्य गीता में छिपा हुआ है।

उपायुक्त ने कहा कि सरकार गीता महोत्सव के साथ-साथ आजादी का अमृत महोत्सव भी मना रही है। अगर हम बात अपने स्वतंत्रता सेनानियों की करें तो हमारे पूर्वज स्वतंत्रता सेनानी भी गीता से प्रेरणा लेते थे। यही कारण था कि उनके मन में कभी बंद नहीं रहा उनका लक्ष्य निश्चित था।

उन्होंने कहा कि गीता में दिए गए संदेश को हमें अपने जीवन में धारण करना चाहिए। अगर हम इसमें दिए गए संदेश के अनुसार जीवन जिएंगे तो निश्चित रूप से हमारा जीवन सुखमय रहेगा।

उन्होंने कहा कि इस को भव्य रूप देने के लिए स्कूली बच्चों की पेंटिंग आदि प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं। इस कार्यक्रम में प्रदर्शनी, सेमिनार, हवन यज्ञ, दीपदान, शोभायात्रा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समावेश किया गया है।

आज के सेमिनार में प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय की तरफ से बहन अंजू दीदी व श्री कृष्ण सेवा समिति से शिव हरि यादव ने अपने व्याख्यान दिए।

दूसरे दिन भी बच्चों ने सभागार भवन में लगाए गए मिकी माउस झूले का दिन भर आनंद उठाया।

इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया, नगराधीश अमित कुमार, व्यापार मंडल से बजरंग अग्रवाल के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।

admin
Author: admin