DESH KI AAWAJ

संविदा कार्मिकों की भर्ती में सम्मिलित करने व शिक्षा सहायक भर्ती 2013 को पूर्ण करने के लिए वंचित विद्यार्थी मित्रों ने सौंपा ज्ञापन

संविदा कार्मिकों की भर्ती में सम्मिलित करने व शिक्षा सहायक भर्ती 2013 को पूर्ण करने के लिए वंचित विद्यार्थी मित्रों ने सौंपा ज्ञापन

 सोडावास 7  जनवरी, पंडित पवन भारद्वाज / दिव्यांग जगत

राजस्थान वंचित विधार्थी मित्र  शिक्षक संघ के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष सुखराम मीणा  ने बताया की पंचायत सहायक भर्ती 2017 से वंचित रहे विद्यार्थी मित्र शिक्षकों ने आगामी दिनों में होने वाली संविदा कार्मिकों की भर्ती में सम्मिलित किए जाने की मांग को लेकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं प्रभारी मंत्री सहित संविदा कार्मिकों की समस्याओं का समाधान करने हेतु बनी कैबिनेट सब कमेटी के तमाम सदस्यों एवं मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन पत्र जिला कलेक्टर अलवर को सौंपा गया । 

 साथ ही कार्यकारिणी अध्यक्ष सुखराम मीणा ने बताया कि प्रदेश में 2006 से लेकर 30 अप्रैल 2014 तक राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थी मित्र शिक्षकों ने अल्प मानदेय पर बेहतर परीक्षा परिणाम देते हुए निष्ठा से कार्य किया था ।  

पिछली गहलोत सरकार ने विद्यार्थी मित्रों के नियमितीकरण को लेकर शिक्षा सहायक भर्ती 2013 निकाली थी जिसकी पहली सूची भी जारी हो चुकी थी तथा डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के आदेश भी हो चुके थे किंतु इसी बीच प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के कारण वसुंधरा सरकार ने आते ही उक्त भर्ती को रद्द करते हुए विद्यार्थी मित्रों को बेरोजगार कर बाहर का रास्ता दिखा दिया ।

विद्यार्थी मित्रों के आंदोलन को मध्य नजर रखते हुए वसुंधरा सरकार ने विद्यालय सहायक भर्ती 2015 निकाली किंतु यह भर्ती भी न्यायिक अड़चनों के कारण कोर्ट में चली गई बाद में इसे रद्द कर दिया गया ।

वसुंधरा सरकार ने जाते-जाते आनन-फानन में पंचायत सहायक भर्ती 2017 के नाम से निकाली जिसमें अस्पष्ट नियमों के कारण योग्यता एवं अनुभव को दरकिनार करते हुए अपने चेहतो का चयन कर लिया गया तथा भाई भतीजावाद व भर्ती मे जमकर भृस्टाचार होने से आज प्रदेश में तकरीबन 7000 विद्यार्थी मित्र इस भर्ती से वंचित रह गए जो आज भी बेरोजगारी से जूझ रहे हैं ।

ज्ञापन में मांग की गई कि जिन विद्यार्थी मित्र शिक्षकों ने 30 अप्रैल 2014 तक सेवाएं दी तथा शिक्षा सहायक भर्ती 2013 एवं विद्यालय सहायक भर्ती 2015 में आवेदन किया उनको भी आगामी दिनों में होने वाली संविदा कार्मिकों की भर्ती में सम्मिलित करते हुए अनुभव के आधार पर बोनस अंक देते हुए संविदा सेवा नियमों का फायदा दिया जावे एवं साथ ही प्रदेश के संविदा कार्मिको की सबसे बड़ी भर्ती शिक्षा सहायक 2013 को पूर्ण कर राजस्थान प्रांत के सवा लाख सभी विभागों मे लगे संविदा कार्मिको के साथ न्याय कर उन्हे स्थायी रोजगार प्रदान करे । 

 अलवर जिला कॉलेक्टर  को ज्ञापन देते समय सुखराम मीणा,अनिल पाला, ऋतुराज, पवन, दिनेश

सैन, विजय व जिले भर के सैकड़ो वंचित विद्यार्थी मित्र शिक्षक उपस्थित रहे ।  

‘हमारी राजस्थान सरकार से मांग की पंचायत सहायक भर्ती से वंचित रहे विधार्थी मित्रो को भी सेवा नियम मे शामिल किया जाए, और संविदा कार्मिको की सबसे बड़ी भर्ती शिक्षा सहायक 2013 को पूर्ण कर सभी विभागों के संविदा कार्मिको को स्थायीकरण कर अपने चुनावी घोषणा पत्र के वादे को अमली जामा पहनाये ।   

admin
Author: admin