DESH KI AAWAJ

रुपनगढ मामले मे नामजद आरोपियों के खिलाफ सक्त कार्यवाही की मांग करते हुऐ नसीराबाद राजपूत समाज ने दिया उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन

रुपनगढ मामले मे नामजद आरोपियों के खिलाफ सक्त कार्यवाही की मांग करते हुऐ नसीराबाद राजपूत समाज ने दिया उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । जय राजपुताना संघ नसीराबाद द्वारा विगत 24 मार्च को अजमेर जिले की रूपनगढ़ पंचायत समिति में पनेर ग्राम पंचायत में मनरेगा कार्यों के निरिक्षण के दौरान 400 श्रमिक व 10 मेट की अनुपस्थिति की सूचना उच्च अधिकारियों को देने के कारण वहां कार्यरत कनिष्ठ तकनीकी सहायक पर्वत सिंह पर सरपंच पति व उसके सहयोगी गुंडो द्वारा जानलेवा हमला करने और एक राज्य कर्मचारी को बचाने के अपने नागरिक दायित्व का निर्वहन करने आए कुलदीप सिंह की उन गुंडो द्वारा बर्बरतापूर्वक हत्या करने के बाबत मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन दिया गया ।
मृतक कुलदीप सिंह गरीब दिव्यांग राजपूत है । इसलिए राजपूत समाज की निम्नलिखित मुख्य मांगे है जिन पर अतिशीघ्र अमल कर पीड़ित परिवार को राहत प्रदान करें । जिसमे सभी नामजद अपराधियों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करें व सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा की जाए , चुंकि मृतक गरीब दिव्यांग है इसलिए मृतक के परिजनों को 50 लाख मुआवजा व एक परिजन को सरकारी नौकरी देवें ।
राजपूत समाज ने ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया कि उक्त मांगो को मानकर पीड़ित परिवार को राहत प्रदान करें व सभी नामजद अपराधियों पर कठोर कार्यवाही करें । जिससे आमजन का विश्वास संविधान के प्रति बना रहे अन्यथा समाज द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा । इस दौरान पुर्व सरपंच महावीर सिंह लवेरा , गोरधन सिंह रामपुरा , शिव सिंह बेवंजा , राजेन्द्र सिंह देरांठू , हरिसिंह राठौड़ नान्दला , दौलत सिंह ढाल , जितेन्द्र सिंह बनेवडा , प्रहलाद सिंह अर्जुनपुरा जागीर , चेतन सिंह बनेवडा , जसवंत सिंह बुबानिया और अन्य सामाजिक बंधु उपस्थित रहे ।

admin
Author: admin