रा. मा. वि. राण सिंह की ढाणी लोंगासर को उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत की मांग की
रा. मा. वि. राण सिंह की ढाणी लोंगासर को उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत की मांग की
दोसे खान जुनेजा /दिव्यांग जगत…….
भणियाणा उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत धौलासर की एकमात्र राजकीय माध्यमिक विद्यालय राण सिंह की ढाणी लोंगासर जिसको पी.ई.ई.ओ विद्यालय बनाया गया हे! राज्य सरकार की नीति के अनुसार ग्राम पंचायत में कम से कम एक उच्च माध्यमिक विद्यालय होना प्रस्तावित है लेकिन धौलासर ग्राम पंचायत में एक भी उच्च माध्यमिक विद्यालय नहीं होने के कारण हर वर्ष अनेक छात्र छात्राओं को 10 वी पास करने के बाद विद्यालय छोड़ रहें है वह उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पा रहें है जिसके कारण धोलासार पंचायत में शिक्षा का स्तर न्यूनतम हो रहा है इसको लेकर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए विद्यालय में बैठक बुलाई गई जिसमे ग्राम पंचायत के सरपंच बाबू राम सुथार व विद्यालय के प्रधानाध्यापक देवा राम SMC अध्यक्ष मांगू सिंह भाटी,वार्ड पंच झबर सिंह राठौड़, जगु राम, उपस्थित रहे!ग्राम पंचायत के सरपंच बाबू राम सुथार नें शिक्षा विभाग व सरकार से विद्यालय क्रमोन्ति की. मांग की!

