DESH KI AAWAJ

गुर्जर आरक्षण को नवी अनुसूची मे शामिल करने की मांग

गुर्जर आरक्षण को नवी अनुसूची मे शामिल करने की मांग

बान्दरवाडा से दिल्ली पदयात्रा शुरु, प्रधानमंत्री को सौपेंगे ज्ञापन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । गुर्जर समाज को मिले अति पिछड़ा वर्ग आरक्षण को संविधान की नवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए गुर्जर समाज की पदयात्रा बांदनवाड़ा से दिल्ली के लिए रवाना हुई। रात्रि विश्राम नसीराबाद में किया। सोमवार सुबह नसीराबाद से रवाना हुए। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ज्ञापन दिया जाएगा।
गुर्जर समाज को आरक्षण को नवी अनुसुची में शामिल करवाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर गुर्जर समाज की पदयात्रा रविवार को बांदनवाड़ा के देवनारायण मंदिर से शुरू हुई। पदयात्रा की अगुवाई कर रहे अखिल भारतीय देव सेना के राष्ट्रीय महासचिव रोहित गुर्जर नसीराबाद ने बताया कि समाज के आरक्षण को संविधान की नवीं अनुसूचि में शामिल करने सहित भारतीय सेना में गुर्जर रेजिमेंट बनवाने एवं छ: सुत्रीय मांगो को लेकर गुर्जर समाज के सामाजिक संघर्ष की पदयात्रा निकाली जा रही है। यात्रा पहले दिन बांदनवाड़ा से शुरु होकर नसीराबाद हाइवे तक पहुंची। यहां रात्रि विश्राम के बाद सुबह यात्रा पुनः शुरू हुई। सामाजिक संघर्ष की इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के प्रबुद्धजन पंच-पटेल,युवा नोजवान एवं माता-बहिने डीजे पर नाचते हुए बांन्दनवाड़ा से दिल्ली के लिए रवाना हुए। यात्रा का मार्ग में कई जगह स्वागत किया गया।

admin
Author: admin