मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष से की अधिकारिक शहीद का दर्जा दिलवाने की मांग
मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष से की अधिकारिक शहीद का दर्जा दिलवाने की मांग
फैन्स ऑफ भगत सिंह टीम ने राजस्थान मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायाधिपति गोपाल कृष्ण व्यास से मुलाकात कर अमर युवा बलिदानियों शहीद भगत सिंह , हरि शिवराम राजगुरु , सुखदेव थापर , चंद्रशेखर आजाद , बटुकेश्वर दत्त आदि को भारत सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से शहीद का दर्जा दिलवाने हेतु मांग की | टीम के संस्थापक राजगुरु नरपत ने कहा कि मानव अधिकार उनके लिए सबसे पहले लागू होने चाहिए जिन्होंने देश और मातृभूमि के लिए जीवन न्योछावर कर देश को आजादी दिलवायी क्योंकि भारत सरकार ने भगत सिंह की 100वी जन्मजयंती पर उनके सम्मान में 5 रुपये का सिक्का और 5 रुपये का डाक टिकट जारी कर उनके बलिदान को सराहा था तो फिर आधिकारिक रूप से दर्जा क्यों नहीं दिया जा रहा है ? मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष से मुलाक़ात के समय टीम के राजगुरु नरपत सिंह, दीपक सेन , सरफराज हुसैन , नरेंद्र नारायण शर्मा , घनश्याम सिंह राजपुरोहित , शंकर लाल नागदा आदि उपस्थित रहे और माननीय् आयोग अध्यक्ष को शहीद भगत सिंह की प्रतिमा भेंट कर साभार प्रकट किया |
जय हिन्द 🇮🇳
फैन्स ऑफ भगत सिंह टीम
उदयपुर , भारत

