पत्रकार प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग
पत्रकार प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । देश का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार निस्वार्थ भाव से खबरों के माध्यम से राजस्थान प्रदेश मे सेवा कर रहे है । वह खबरों के लिए कई जगह अचानक घटना घटित हो जाने पर अपनी जान जोखिम मे डालकर आमजन तक सूचना पहुचाते है । इसी प्रकार भष्टाचार , भू माफिया , खनन माफिया , अनैतिक कारोबार , गलत गतिविधिया , दबंगों के खिलाफ या उनके कारोबार जिससे आम लोग प्रभावित होते है , या उनको नुकसान होता है , तो ऐसे जनहित कार्य मे आवाज उठाने पर उन्हें ऐसे लोगों द्बारा धमकियां व जान से मारने का अंदेशा हमेशा बना रहता है । जिन्हे रोकना ओर सुरक्षा प्रदान करना अति आवश्यक है । जिस पर नसीराबाद की पूर्व चैयरमैन श्री मति शारदा मित्तलवाल ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत व मंत्री श्री शान्तिलाल धारीवाल को पत्र लिखकर जनसेवा ओर सुधार कार्य व अनैतिक गतिविधियों पर रोकधाम के लिए कार्य करने वाले सभी पत्रकारों के हित मे अतिशीघ्र प्रोटेक्शन बिल राजस्थान मे लागू करने की मांग रखी । जिससे पत्रकार निर्भय होकर समाचार प्रकाशित कर सके ।

