विधुत करंट से ऊंट की मौत
विधुत करंट से ऊंट की मौत
पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत
मुण्डावर समीपवर्ती झझारपुर गांव में मंगलवार को प्रातः विद्युत करंट लगने से बजंरग सिंह राजपूत के ऊंट की मौत हो गई । ज्ञात रहे कि इस संदर्भ में ग्राम पंचायत झंझारपुर ने विद्युत मंडल को अनेकों बार मौखिक और लिखित में भी दे दिया कि झंझारपुर में जोहड़ के ऊपर से 11 हजार केवी लाइन जा रही है उससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है । मगर जयपुर वितरण विद्युत निगम ने आज तक कोई ध्यान नहीं दिया । इससे अनेकों जानवर की मौत हो चुकी है । ज्ञात रहे कि मंगलवार को बजरंग सिंह राजपूत का ऊँट चरने के लिए गया था ऊपर से तार से करंट आ जाने से ऊंट की मौके पर ही मौत हो गई । सरपंच प्रतिनिधि सुभाष मेघवाल का कहना है कि इस संदर्भ में जयपुर विद्युत निगम के सहायक अभियंता को भी पत्र जारी कर दिया । समाचार पत्रों में भी यह खबरें आ चुकी है । मगर विद्युत विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया जिसके चलते अनेकों पशु पक्षी प्रतिदिन मर रहे हैं ।ग्रमीणो में जयपुर विधुत वितरण के प्रति रोष व्याप्त है ।


