नसीराबाद में शराब व्यापारी व किराया व्यवसाई पर हुआ जानलेवा हमला
नसीराबाद में शराब व्यापारी व किराया व्यवसाई पर हुआ जानलेवा हमला, घायल व्यापारी को कराया चिकित्सालय में भर्ती, पुलिस जुटी जांच में
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद में मंगलवार को शराब व्यापारी एवं किराया व्यवसाई गिरिश गोविदानी पर हुये जानलेवा हमले में गोविदानी गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें नसीराबाद के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घायल व्यापारी ने बताया कि मंगलवार सुबह घर से बैंक में 3 लाख रुपए जमा कराने जा रहा था । घर के बहार निकलते ही नसीराबाद निवासी महेश नागौरा, रोहित नागौरा, मांगीलाल खटीक , शिवराज नायक सहित अन्य युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया।

व पास में रखे 3 लाख रुपए निकाल लिए। वहीं छुड़ाने आई मम्मी पर भी हमला कर गले में पहनी सोने की चैन ले गये। वह धमकी देकर गये कि रिपोर्ट दर्ज कराई तो तेरे खिलाफ एस टी एस सी में मामला दर्ज करा देंगे । जिस पर नसीराबाद सिटी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराई प्रारंभ कर दी है । वहीं व्यापारी पर हमले की खबर से स्टेशन रोड व्यापार संघ के साथ सिन्धी समाज ने भी रोष व्यक्त करते हुए जानलेवा हमले करने वाले अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पुलिस प्रशासन से की है ।

