होटल पर चाय पी रहे कांस्टेबल पर जानलेवा हमला।

होटल पर चाय पी रहे कांस्टेबल पर जानलेवा हमला।
पंडित पवन भारद्वाज //दिव्यांग जगत
- अलवर जिले के अरावली विहार थाने में तैनात एक कांस्टेबल पर शनिवार को जानलेवा हमला हो गया। अज्ञात युवकों ने चाय पी रहे कांस्टेबल मुरारीलाल पर हमला किया। यह घटना तब हुई जब कांस्टेबल कालीमोरी पुलिस चौकी के समीप एक होटल पर चाय पी रहा था। इस दौरान अज्ञात दो युवक बाइक पर आए और झगड़ा करने लगे। इसके बाद युवकों के अन्य साथी भी आए और कांस्टेबल पर हमला कर दिया। घटना के बाद घायल कांस्टेबल को सामान्य चिकित्सालय के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना के बाद अरावली विहार थाना प्रभारी जहीर अब्बास सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।

