बामणिया बालाजी तालाब में मरी मछलियां, बदबू से भक्त गण परेशान
बामणिया बालाजी तालाब में मरी मछलियां, बदबू से भक्त गण परेशान
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर के पीछे स्थित तालाब में शुक्रवार को शाम आई बारिश के बाद से तालाब में मछलियों का मरना शुरू हुआ जो अभी भी चल रहा है। मरी मछलियां पानी के ऊपर आने व बदबू के कारण भक्तों का तालाब की साईड में जाना दुश्वार हो गया है। मर रही मछलियों से बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है। पुजारी मुकेश वैष्णव ने नसीराबाद नगरपालिका प्रशासन, ग्राम पंचायत सरपंच को इस सम्बन्ध में अवगत करा कर तालाब में मरी मछलियों की शीघ्र सफाई करवाने की मांग की है ।


