DESH KI AAWAJ

डबरैला के छात्र प्रदीप सिंह राठौड़ का राज्य स्तर पर चयन

डबरैला के छात्र प्रदीप सिंह राठौड़ का राज्य स्तर पर चयन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डबरेला के छात्र छात्राओं ने 66 वीं जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में दमखम दिखाया। टीम प्रभारी दिनेश कुमार अजयपाल के अनुसार छात्राओ ने 17 वर्ष में 36 किग्रा वर्ग में हर्षिता भटड तृतीय, 38 किग्रा में रिंकू चौधरी द्वितीय, 46 किग्रा में कोमल कंवर द्वितीय, 52 किग्रा में पूजा जाट द्वितीय, 56 किग्रा में कमलेश जाट द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 19 वर्ष छात्रा वर्ग में 44 किग्रा में सूरज कवर ने तृतीय, 48 किग्रा में प्रियंका चौधरी ने तृतीय, 52 किग्रा में मोनू चौधरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार छात्र वर्ग 17 वर्ष 50 किग्रा में सोनू गुर्जर द्वितीय, 55 किग्रा में प्रदीप सिंह राठौड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 19 वर्ष में 36 किग्रा में नवीन सिंह राठौड़ द्वितीय स्थान, 50 किग्रा में रोहित बैरवा ने तृतीय, 55 वर्ष में राज कमल जाट ने तृतीय स्थान , 73 किग्रा में अभिषेक शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूडो खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रधानाचार्य राजेश धांधा, फखरुद्दीन खान चौहान, भंवर लाल गुर्जर, शिवराज बैरवा, राजेन्द्र कुमार, संगीता शर्मा, राम सहाय जाट, आशीष सहित स्टाफ साथियों ने बधाई दी।

admin
Author: admin