डबरेला सरपंच ने बारिस के समय मोहम्मद गढ रोड को खुदवाकर छोड़ा , ग्रामीण हो रहे हैं परेशान
डबरेला सरपंच ने बारिस के समय मोहम्मद गढ रोड को खुदवाकर छोड़ा , ग्रामीण हो रहे हैं परेशान
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के रामसर कस्बे के निकट स्थित डबरेला ग्राम पंचायत के सरपंच ने अपनी मनमानी से सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाकर ग्रामीणों को परेशानी में डाल दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मोहम्मदगढ़ रोड जो अभी बनी हुई थी । जिसे सरपंच ने पूरी रोड को खुदवा दी । जिससे ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं बारिस के मौसम मे रोड की खुदाई कर छोड़ देने से ग्रामीण सड़क पार भी करने भी परेशान हो गए हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, उपखण्ड अधिकारी नसीराबाद, तहसीलदार नसीराबाद को अवगत कराते हुए, बारिस के मौसम में बने बनाये रोड को खुदवाकर खराब करने पर ग्राम पंचायत के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए, रोड को शीघ्र दुरस्त करवाने की मांग रखी है।


