DESH KI AAWAJ

2621 वे प्रभु महावीर जन्मोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम – तेयुप चलथान

2621 वे प्रभु महावीर जन्मोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम – तेयुप चलथान

जैन धर्म के २४ वे तीर्थंकर भगवान महावीर के २६२१ वे जन्मोत्सव पर आज तारीख 14.04.2022 को सुबह 8.30 बजे महावीर भवन चलथान से तेरापंथ भवन चलथान तक जैन समाज के सभी संप्रदाय द्वारा सामूहिक झुलुस का भव्य आयोजन किया गया । झुलुस के भव्य आयोजन पश्चात तेरापंथ भवन चलथान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का सुंदर आयोजन किया गया । कार्यक्रम में कडोदरा पोलिस विभाग से एस.पी. श्रीमति विशाखा जैन विशेष अतिथि के रूप में एवम श्री मनीष शाह भारतीय जनता पार्टी सूरत जिला युवा महामंत्री की गरिमामय अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । नवकार मंत्र के उच्चारण से कार्यक्रम की शुरुआत की गई । तेरापंथ सभा वरिष्ठ श्रावक श्री तेजमल नौलखा द्वारा कार्यक्रम में पधारे सभी महावीर भक्तो का स्वागत अभिनंदन किया गया । महिला मंडल एवम कन्यमंडल चलथान द्वारा महावीर अष्ठकम के उच्चारण से मंगलाचरण किया गया । कार्यक्रम में ज्ञानशाला बच्चो द्वारा प्रभु महावीर के जन्मोत्सव पर सामूहिक डांस एवम महिला मंडल द्वारा सुंदर नाटक प्रस्तुत किया गया । तेरापंथ युवक परिषद के सभी सदस्यो द्वारा प्रभु महावीर की सामूहिक आरती का संगान किया गया । कार्यक्रम में श्री सुरेश पितलिया ,श्री किरण मेहता ,श्रीमति निशा नौलखा ,वंदन दुगड़ ,नैतिक बडोला द्वारा प्रभु महावीर के जीवन पर अपने विचारो की अभिव्यक्ति एवम गीतिका की प्रस्तुति दी गई । कार्यक्रम में तकरीबन 300 श्रावक श्राविकाओ की उपस्थिति रही । आज के कार्यक्रम का सफल संचालन तेयुप अध्यक्ष ज्ञान दुगड़ ने किया । आभार ज्ञापन तेरापंथ सभा मंत्री श्री सुरेशचंद्र पितलिया ने किया । विस्तृत जानकारी मीडिया प्रभारी विकेश दक ने दी ।

admin
Author: admin