DESH KI AAWAJ

देरांठू मे सहकारी समिति के चुनाव की हुई मतगणना

देरांठू मे सहकारी समिति के चुनाव की हुई मतगणना

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू के पंचायत मुख्यालय पर बुधवार को काँपरेटिव सोसायटी के चुनाव निर्वाचन अधिकारी प्रहलाद सोनी व निर्वाचन टीम के निर्मल पाराशर , विक्रम सिंह , जसवन्त सिह व व्यवस्थापक गोपीलाल सैन के सानिध्य मे शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुऐ थे । देरांठू के 12 वार्डों मे से 6 वार्ड पूर्व मे निर्वीरोध घोषित हो गए थे । जिसमे वार्ड 2 से राजकुमार मेघवंशी , वार्ड 4 से निर्मला पत्नी धर्मेंद्र जाट , वार्ड 6 से कालु प्रजापत , वार्ड 7 से गुलाब मीणा , वार्ड 8 से गणेश वैष्णव व वार्ड 9 से शशिकला पत्नी मुकेश दाधीच निर्वीरोध चुने जा चुके थे । शेष 6 वार्डों के चुनाव बुधवार को हुऐ । जिनकी गुरुवार को सुबह 10 बजे पंचायत मुख्यालय पर मतगणना हुई । मतगणना मे वार्ड 1 से जयसिंह चौधरी , वार्ड 3 से सुखपाल जाट , वार्ड 5 से सावंरलाल जाट , वार्ड 10 से रवि चौधरी , वार्ड 11 से पवन माली व वार्ड 12 से दिनेश चौधरी सर्वाधिक 26 वोट से जीत दर्ज की । सभी जीते उम्मीदवारों को निर्वाचन अधिकारी प्रहलाद सोनी ने प्रमाण पत्र सौपे । वही अब कल शुक्रवार को पंचायत मुख्यालय पर ही अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव सम्पादित होगे ।

admin
Author: admin