DESH KI AAWAJ

नसीराबाद नगरपालिका के वार्ड 5 मे ई- लाईब्रेरी हेतू भूमि आवटंन की मांग रखी पार्षद बिस्सा ने

नसीराबाद नगरपालिका के वार्ड 5 मे ई- लाईब्रेरी हेतू भूमि आवटंन की मांग रखी प्रार्षद बिस्सा ने

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के ब्यावर रोड पर स्थित आवांसन मण्डल की कालोनी के सेक्टर 5 मे रिक्त पडी भूमि को ई- लाईब्रेरी हेतू आवटंन करवाने की मांग प्रार्षद श्री मति सरोज बिस्सा ने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका नसीराबाद से की है । नगरपालिका प्रार्षद बिस्सा ने बताया कि सेक्टर 5 मे पार्क के समीप कुछ भूमि ( आवांसन मण्डल ) के अधिकार की रिक्त पडी है । प्रार्षद बिस्सा ने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका से निवेदन किया है कि उक्त भूमि को नगरपालिका मे हस्तांतरित करवाकर ई- लाईब्रेरी बनवाये । जिससे पार्क मे आने वाले कालोनी निवासीयो के साथ पढने व कम्पटीशन की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को भी इस ई- लाईब्रेरी का फायदा मिल सके । प्रार्षद ने बताया कि उक्त भूमि कालोनी के मध्य होने के साथ उक्त भूमि पर किसी भी तरह का कोई अवैध निर्माण या अन्य गतिविधियां भी नही है ।

admin
Author: admin