लोहरवाड़ा मे निर्वीरोध बनी सहकारी समिति
लोहरवाड़ा मे निर्वीरोध बनी सहकारी समिति
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम लोहरवाड़ा में शुक्रवार को सहकारी समिति के संचालक मंडल चुनाव के नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया की गई थी। जिसमें 10 वार्डों के लिए 13 नामांकन दाखिल किए गए हैं। वार्ड नं 4 अनुसूचित जनजाति तथा वार्ड नं 10 सामान्य के लिए कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया था। नामांकन परिक्षण के दौरान वार्ड नं 7 व वार्ड नं 9 से व वार्ड नं 11 से कुल 3 नामांकन निरस्त हुए । निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र कुमार देवड़ा ने बताया कि नामांकन परिक्षण के दौरान 3 नामांकन निरस्त होने के बाद वार्ड नं 1 से जयकिशन वार्ड नं 2 से रामधन वार्ड नं 3 से सुमन वार्ड नं 5 से धर्मराज वैष्णव वार्ड नं 6 से श्रीराम वार्ड नं 7 से बसराम वार्ड नं 9 से विष्णु वार्ड नं 11 से अमरा व वार्ड नं 12 से अऋणी सदस्य ओमप्रकाश वैष्णव को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। निर्वाचन अधिकारी देवड़ा ने बताया कि लोहरवाड़ा सहकारी समिति के संचालक मंडल के अध्यक्ष पद के लिए व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव की कार्यवाही आगामी 25 सितम्बर को सुबह 10 बजे से की जायेगी। संचालक मंडल के सदस्यों के चुनाव के दौरान समिति व्यवस्थापक गोपीलाल सैन व सह व्यवस्थापक अंकुर हैडा मोजुद रहें।


