DESH KI AAWAJ

सहकारिता ही किसान विकास का अच्छा विकल्प है : पारस मल जैन

सहकारिता ही किसान विकास का अच्छा विकल्प है : पारस मल जैन

69 वें अखिल भारतीय सहकार सप्ताह पर झड़वासा में विशेष कार्यक्रम

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के झड़वासा में दूध उत्पादकों ने दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति (बीएमसी) में 69 वां सहकार दिवस मनाया । सोमवार को अजमेर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड के तत्वाधान में झड़वासा बीएमसी पर सरस के ग्रामीण डेयरी सचिवों और दूध उत्पादकों द्वारा अजमेर डेयरी के माध्यम से 14 नवम्बर से 22 नवम्बर 2022 तक चलाये जा रहे 69 वां अखिल भारतीय सहकार सप्ताह के तहत प्रथम दिन सहकार दिवस मनाया गया।
इस मौके पर राजस्थान राज्य दूध उत्पादक सहकारी समिति सचिव संघ अजमेर के अध्यक्ष पारस मल जैन ने बताया की सहकारिता ही किसानों और पशुपालकों के विकास का सबसे अच्छा विकल्प है । इसके जरिये ही राजस्थान सरकार द्वारा सहकारिता विभाग में चलाई जा रही विभिन्न अनुदानिक और गैर अनुदानिक योजनाओं का लाभ किसान व पशुपालक लेतें है । जैसे पशुधन बीमा, पशुओं का बाँटा, पशुधन पर ऋण आदि , इसी तरह सहकारिता में क्रय विक्रय से भी किसानों को कई लाभदायक योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है । साथ ही अजमेर सरस डेयरी द्वारा निर्मित सभी उत्पादकों की शुद्धता व गुणवत्ता पर भी बताया और सभी उत्पादकों को ज्यादा से ज्यादा उपयोग के लिए प्रेरित भी किया।
इस अवसर पर डेयरी उप प्रबंधक अशोक कुमार महला, पूर्व सरपंच शंभूलाल मेघवंशी, झड़वासा सचिव विनोद जैन, मोतीपुरा से नाथू लाल यादव, रसूलपुरा से विजय पटेल, कुम्हारिया से प्रह्लाद गुर्जर, चाट से गणपत चौधरी, रामपुरा से किशन वैष्णव और गोपाल सेन आदि उपस्थित थे।

admin
Author: admin