DESH KI AAWAJ

सड़क का निर्माण , सड़क में पेड़ व खंभे सड़क के बीचो पेड़ , ठेकेदार की मनमानी व लापरवाही का प्रमाण

सड़क का निर्माण , सड़क में पेड़ व खंभे सड़क के बीचो पेड़ , ठेकेदार की मनमानी व लापरवाही का प्रमाण

पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत

मुण्डवार उपखंड के सोडावास से अजरका व् सोडावास से मुंडावर मार्ग का कार्य चल रहा है । आपको बता दें सड़क के बीचो बीच बिजली के पोल व् हरे वृक्ष आ रहे हैं । सड़क बनाने वाले ठेकेदार इनको सड़कों के बीचो बीच से नही हटा रहे है । जिसके चलते भविष्य मे दुर्घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है । सोडावास कस्बे के सामाजिक कार्यकर्त्ता रधुवीर चौधरी, हनुमान प्रजापत, राजू छिल्लर, बुधराम चौधरी ने बिजली के पोल व पेड़ हटाए जाने की मांग की है । इन दोनो मार्गों पर सवार्जनिक निर्माण विभाग द्वारा कार्य किया जा रहा है । ठेकेदार की मनमानी व लापरवाही के चलते वृक्षों व बिजली के पोल को न हटा कर सड़क का निर्माण कर रहे है । गौरतलब है की सड़क के दोनों ओर बिजली के पोल व पेड़ो को नही हटाया तो भविष्य मे दुर्घटना से इंकार नही किया जा सकता है।

admin
Author: admin