DESH KI AAWAJ

श्री राजपूत सभा, नसीराबाद की कार्यकारिणी का गठन

श्री राजपूत सभा, नसीराबाद की कार्यकारिणी का गठन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के स्थानीय डा. लाल पैथ लेब पर राजपूत सभा की मीटिंग महावीर सिंह लवेरा और विजय सिंह गड्डी अर्जुनपुरा की संरक्षता मे रविवार को रखी गई । जिसमे श्री राजपूत सभा के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गड्डी अर्जुनपुरा, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह देरांठू और महासचिव चेतन सिंह बनेवाड़ा एवं वीर सिंह पिचोलिया के निर्देशानुसार कार्यकारिणी गठित की गई । कार्यकारिणी मे आस पास के राजपूत सरदार और क्षत्राणियों को भी कार्यकारिणी मे शामिल किया गया।
बैठक मे गोविंदगढ़ सरपंच जगपाल सिंह, पिचोलिया सरपंच नाहर सिंह,मांगलियावास सरपंच दुर्गेंद्र सिंह,झड़वासा सरपंच भंवर सिंह, देरांठू सरपंच विजेंद्र सिंह, नसीराबाद नगर पालिका पार्षद प्रदीप सिंह सहित एडवोकेट सुरेंद्र सिंह तिलाना, शंकर सिंह बेवंजा, रामदयाल सिंह तिलाना, जीतेन्द्र सिंह भगवानपुरा, मनोहर सिंह बनेवाड़ा, हरी सिंह नांदला, जीतेन्द्र सिंह बनेवड़ा, दौलत सिंह ढाल,हिम्मत सिंह बेवंजा सहित समाज बन्धु उपस्थित थे । जिसमे
कार्यकारिणी का कोषाध्यक्ष भरत सिंह तिलाना को बनाया गया ।

admin
Author: admin