काग्रेस कार्यकर्ताओं ने आजादी अमृत महोत्सव अभियान के तहत तिरंगा रैली का किया आयोजन
जुबेर खान मंत्री राजस्थान सरकार के नेतृत्व
काग्रेस कार्यकर्ताओं ने आजादी अमृत महोत्सव अभियान के तहत तिरंगा रैली का किया आयोजन
जुबेर खान मंत्री राजस्थान सरकार के नेतृत्व
पंडित पवन भारद्वाज अलवर
रामगढ़ विधायक सफिया जुबेर खान रामगढ़ के पूर्व विधायक एआईसीसी सचिव रहे एवं चेयरमैन मेवात विकास बोर्ड मंत्री दर्जा प्राप्त राजस्थान सरकार के नेतृत्व में आजादी की गौरव यात्रा तिरंगा रैली का किया आयोजन
अलवर। आजादी की 75वीं वर्षगाठ के उपलक्ष में अमृत तिरंगा यात्रा के तहत आज रविवार को रामगढ के पूर्व विधायक एवं मेवात बोर्ड के चेयरमैन मंत्री दर्जा प्राप्त जुबेर खान और मौजूदा विधायक सफिया खान के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया ।
प्रात नो बजे समयअनुसार बगड तिराहे पर कांग्रेस जनों का जमावडा शुरू हो गया और समय अनुसार मेवात बोर्ड के अध्यक्ष जुबेर खान और विधायक सफिया खान के नेतृत्व में यात्रा का शुरू हुई यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व कांग्रेस सेवादल के जिलाअध्यक्ष दुल्ली चंद मीणा,डाक्टर जीएस नरूका नगर पालिका गोविन्दगढ के पार्षद,जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अलवर,प्रभारी प्रदेष कांग्रेस सेवादल दल जगत,कृष्ण कुमार खण्डेलवाल जिला अध्यक्ष पर्यावरण संरक्षण समिति,मुण्डावर ब्लाक अध्यक्ष प्रभुदयाल,जिला पार्षद जोरमल चौधरी,डा0 डालचंद ने सेवादल की परम्पराअनुसार जुबेर खान और सफिया खान को सूत की माला और गांधी टोपी पहना कर स्वागत किया और इसके बाद यात्रा आरम्भ हुई जिसका नाहडका सरपंच शोकत अली सहित कई स्थानों पर स्वागत किया गया यात्रा दस किलोमीटर चलते हुए रामगढ के प्रमुख बाजारो से होती हुई रामगढ रामलीला मैदान पहुची जहां मेवात बोर्ड अध्यक्ष जुबेर खान और सफिया खान ने सम्बोधित किया ।
यहां पर उल्लेखनीय है कि मेवात बोर्ड अध्यक्ष जुबेर खान को पता है कि सेवादल के बिना कांग्रेस अधूरी है इसलिए उन्होंने स्वयं फोन कर सेवादल अध्यक्ष दुल्ली चंद मीणा को टीम सहित आमंत्रित किया सेवादल अध्यक्ष दुल्ली चंद मीणा अपनी पूरी टीम के साथ यात्रा में शामिल हुए जबकि जिले भर में निकली यात्रा में सेवादल अध्यक्ष को किसी ने आमत्रंण भी कांग्रेस नेता या मंत्री ने आमंत्रित नही किया था
इस मौके पर रामगढ नगर पालिका के पार्षद,प्रधान सरपंचों सहित सैकडो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


