काग्रेस कार्यकर्ताओं ने आजादी अमृत महोत्सव अभियान के तहत तिरंगा रैली का किया आयोजन
काग्रेस कार्यकर्ताओं ने आजादी अमृत महोत्सव अभियान के तहत तिरंगा रैली का किया आयोजन
पंडित पवन भारद्वाज मुंडावर
मुंडावर उपखंड क्षेत्र के आज मुंडावर विधानसभा में पीसीसी सदस्य कविता यादव के नेतृत्व एवं ब्लॉक अध्यक्ष गंगाराम पटेल की अध्यक्षता में स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष में देश की आज़ादी मे स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी, सैनिकों की शहादत और कांग्रेस नेताओं के अमिट योगदान को याद करते हुए, “आज़ादी की गौरव तिरंगा यात्रा” कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उलाहेडी बस स्टैंड से शहीद स्मारक पंचायत समिति मुंडावर तक निकाली गयी।
इस दौरान तिरंगा पदयात्रा में डॉक्टर अंजली यादव पुत्र वधू मेजर ओपी यादव, रोहिताश चौधरी एमपीएस अनिता चौधरी, एमपीएस एडवोकेट रुपेश यादव, एमपीएस योगेश शर्मा, प्रवक्ता गिर्राज गुप्ता, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अशोक पटेल, पूर्व कृषि उपज मंडी चेयरमैन देशराज यादव, पूर्व पार्षद बाबू लाल यादव, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष धर्मचंद बोहरा, सोनू भारद्वाज सरपंच मुंडावर, नेमीचंद पूर्व सरपंच शीलगांव, पूर्व सरपंच राधेश्याम यादव मुंडनवाड़ा, पृथ्वी सिंह चौहान ततारपुर,भूरियाराम यादव ततारपुर, महेश गुर्जर, शमशेर भीखावास, मुकेश शर्मा करनीकोट, पप्पू यादव बेहरोज, उदमी गुर्जर जीवनसिंहपुरा, महेश शर्मा चीरुणी, जगराम पुर्व सरपंच नांगल रानियां, दीना खान सुरंग, सुबद्दी खान सुरंग, युथ ओम आनंद यादव चांदपुर, करण यादव चांदपुर, मोनू यादव चांदपुर, प्रेम पटेल मुंडावर, धर्मी गुर्जर, जीत सिंह, सुरेंद्र चौधरी जाट भगोला, राजू खटीक रसगन, शैतानसिंह यादव गढी, मौजीराम यादव घीलोठ, संतराम जांगल सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे


