DESH KI AAWAJ

कैंप में दो महिलाओं को बच्चियों के प्रथम जन्म दिवस पर वितरण किए बधाई संदेश व मिठाई के डिब्बे

कैंप में दो महिलाओं को बच्चियों के प्रथम जन्म दिवस पर वितरण किए बधाई संदेश व मिठाई के डिब्बे
-नियामत जमाला-
भादरा, 16 नवंबर /प्रशासन शहरों के संग अभियान के मंगलवार को वार्ड नंबर 24 के लिए स्थानीय ग्रामीण कन्या महाविद्यालय में आयोजित कैंप में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओं -बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम के तहत दो महिलाओं को बच्चियों के प्रथम जन्मदिवस जिला कलैक्टर हनुमानगढ द्वारा हस्ताक्षरित बधाई संदेश व मिठाई के डिब्बे वितरित किए गए। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाईजर श्रीमती कृष्णा, कार्यकर्ता कान्ता, सुशीला,सहायिका लक्ष्मी देवी, सन्तोष, आशा फुलकंवर चिकित्सा विभाग से नवीन झाझड़िया नर्स द्वितीय, कमलेश एएनएम, आशा, सन्तोष ,ललित कुमार सीएचए, प्रियंका सीएचए आदि मौजूद थे।
फोटो_ कैंप में महिलाओं को बच्चियों के प्रथम जन्म दिवस पर बधाई संदेश व मिठाई प्रदान करते

admin
Author: admin