विकसित भारत संकल्प यात्रा में आमजन को मिली राहत
विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का ग्राम पंचायत ढाल व साम्प्रोदा में हुआ आयोजन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर का गुरुवार को नसीराबाद उपखण्ड की ग्राम पंचायत ढाल व साम्प्रोदा में आयोजन हुआ। प्रातःकाल ढाल में शिविर का आयोजन हुआ।विकसित भारत संकल्प यात्रा का सरपंच श्रीमती संजना गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य रामपाल गुर्जर, समाजसेवी गणेश गुर्जर, विकसित यात्रा संकल्प प्रभारी भाजपा सत्यनारायण जांगिड, वार्ड पंच कालूराम गुर्जर,सीमादेवी, उपसरपंच रामकवंरी देवी, बानो जांगिड, सुवाजी पटेल, तेजू मंत्री, गिरधारी गुर्जर, सांवरलाल गुर्जर, भागचन्द गुर्जर सहित ग्रामीणो ने विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ का स्वागत कर शिविर का शुभारम्भ किया ।
शिविर के दौरान सत्यनाराण जागिड यात्रा प्रभारी भाजपा ने बताया कि भारत सरकार की योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित करने वाले विभिन्न राजकीय विभागों से आयूष्मान भारत- पीएमजेएवाई, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अन्त्योदय योजना-एनआरएलएम, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री पोषण योजना, हर घर जल-जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, जन धन योजना, जीवन ज्योति योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम प्रणाम तथा नेनो फटीलाईजर्स की जानकारी उपस्थित ग्रामीणों को चलचित्रों के माध्यम से बतलाई गई एवं योजना के लाभ किस प्रकार से ले सकते है, पात्रता क्या रहेगी, तथा पात्र. व्यक्तियों का मौके पर ही चिन्हीकरण हेतु प्रेरित किया गया।

श्रीमती अंशुल आमेरिया उपखण्ड अधिकारी नसीराबाद ने बताया कि शिविर के दौरान उर्जा विभाग से सौभाग्य योजना में मनराज/हरगोेविन्द, मंगलाराम/ लादु गुर्जर, रंगलाल/घासी गुर्जर, सत्यनारायण/नानूराम जोशी, सुनीता/गणेश बैरवा को लाभांन्वित किया गया, कृर्षि विभाग से मृदा स्वास्थ्य कार्ड श्रीराम/पांचू, भागचन्द/रंगलाल, रामचन्द्र/छीत्तर, उम्मेद/रमजान, हरकरण/ पांचु व पीकेवीवाई कालू/श्रवण, रामनाथ/भंवरलाल, रामकरण/रामदेव, श्रवण/ गोकुल, भंवरलाल/महावीर को लाभान्वित किया गया। महिला एवं बालविकास विभाग द्वारा पीएम पोषण योजना में राधा/बजरंग, संजू/भागचन्द, पुजा/शिवराज, सोनू/दिलीप, सोनू/तेजपाल को लाभान्वित किया गया। सूचना एवं प्रोद्योगिकी विभाग द्वारा पिंकी प्रजापत, संजुलता, भार्गवी प्रजापत, तेजस प्रजापत के आधार नामांकन व मोबाईल नंबर अपडेट किये गये।
नन्दकिशोर कुमावत सहायक विकास अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग से प्रधानमंत्री आवास योजना में रायचन्द/सुजान गुर्जर, सीता/दयाल गुर्जर, लाली/देवकरण गुर्जर, सुवादेवी/भोमा प्रजापत, गुड्डी/बिच्छू नट में लाभान्वित किया गया। मनरेगा योजना में प्रतापसिंह/नाहरसिंह, रामकरण/रामदेव गुर्जर, कल्याणसिंह/पोखरसिंह, अनिता/राजू, लादी/गोपाल को 100 दिन का रोजगार प्रदान किया गया। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण हेतु इन्द्रा/नारायण, गोदाराम/साधू,बालू/श्रवण, गोपाल/कालू, शार्दुल/रंगलाल, गिरधारी/रामदेव, तेजू/शार्दुल, को लाभान्वित किया गया। स्वामित्व योजना में रैवता/रामपाल, पप्पू/शार्दुल, पप्पु/सुगना, गोदाराम/शार्दुल को स्वामित्व का विधिक दस्तावेज पट्टा विक्रय विलेख जारी किया गया। आयल गैस कम्पनी के प्रतिनिधियों के द्वारा उज्जवला योजना के तहत नये गैस कनेक्शन- जारी किये गये।
साथ ही ग्राम पंचायत साम्प्रोदा मे दोपहर बाद विकसित भारत अभियान शिविर का आयेाजन किया गया जिसमें सरपंच श्रीमती सुप्यारदेवी, ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष रामसिंह चौधरी, उगमाराम भील सरपंच ग्राम पंचायत मावसिया, नन्दकिशोर शर्मा, भागचन्द चौधरी, वार्ड पंच धुकलचन्द चौधरी, कान्ता शर्मा ,सुखपाल जाट, कालू छीपा सहित उपखण्ड अधिकारी अंशुल आमेरिया व सभी विभागों के अधिकारी, ग्रामीण जन उपस्थित रहे। रामदेव लखारा डे-नोडल आफिसर एवं स. विकास अधिकारी ने बताया स्वास्थ्य विभाग द्वारा को आयुष्मान कार्ड जारी किये गये। चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान उर्जा विभाग से सौभाग्य योजना में पारसीेदेवी/कालूराम जाट, रेखादेवी/प्रधान जाट, मीरादेवी/रामदेव जाट, सत्यनारायण जाट/हरकरण जाट, महावीर प्रजापत/चतुर्भुज प्रजापत को लाभान्वित किया गया। जनस्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन में चौथमल मेघवंशी, गमला/सीताराम जाट, लालीदेवी/रतन, ललिता/भागचन्द गुर्जर, मनराज/संग्राम चौधरी, पारसी/सुखदेव को लाभान्वित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री पोषण योजना में सरोज/दशरथ, गंगा/विष्णु ललिता/प्रवीण, रेखा/भैरू, टिना/शंकर व सीमा/गणेश को लाभान्वित किया गया। कृर्षि विभाग से मृदा स्वास्थ्य कार्ड रामदेव/हरका, गंगाराम/सुरजकरण, लादु/सुखा, चतुर्भुज, सोदान/सुरजकरण, देवा/उगमा साथ ही प्राकृतिक कृर्षि से 10 काश्तकारो को लाभान्वित किया गया। चिकित्सा विभाग द्वारा पीएमएसएमए योजना से रेखा/काना गुर्जर, पुजा/कन्हैयालाल, नोरती/परमेश्वर, काली/सरदार जाट, सोनू/शंकर जाट को लाभान्वित किया गया। बैक विभाग द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड योजना से गोपाल गुर्जर, गोपाल जाट, करणसिंह, पुजा चौधरी, पारसी/कैलाश जाट, संग्राम गुर्जर, नैराज देवी को लाभान्वित किया गया।
नन्दकिशोर कुमावत सहायक विकास अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग से प्रधानमंत्री आवास योजना में मेहरून/छोटु, प्रेम/मंगला भील, विमला/सांवरलाल भील, कमला/सुरजकरण भील, प्रेम/मंगला को लाभान्वित किया गया। मनरेगा योजना में संगीता/कालू, लक्ष्मण/रंगलाल, प्रधान जाट, परसराम/पांचु प्रजापत, भोल/लादू जाट को 100 दिन का रोजगार प्रदान किया गया। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण हेतु भैरूलाल/कन्हैयालाल, नारायण/बालू गुर्जर, गोपी/हजारी, भागचन्द/रामरतन को लाभान्वित किया गया। स्वामित्व योजना में कल्याण/भोलू जाट, रामकेन/नारायण, रामरतन/श्रीलाल को स्वामित्व का विधिक दस्तावेज पट्टा विक्रय विलेख जारी किया गया।
सहायक विकास अधिकारी कुमावत ने बताया कि 22 दिसम्बर को ग्राम पंचायत लवेरा में प्रातःकाल व ग्राम पंचायत कानाखेडी में दोपहर बाद विकसित भारत यात्रा शिविर व ग्राम सभा का आयोजन किया जावेगा।

